Category Archives:  Entertainment

महादेव का किरदार निभा घर घर में फेमस हो गए ये 4 सितारे...

Mar 10 2021

Posted By:  Sunny

देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है | हर ओर 'बम भोले' और 'जय महादेव' के नारे सुनाई दे रहे है | ऐसे में इस ख़ास मौके पर हम भी आपके लिए कुछ खास लेकर आये है | आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने टीवी पर महादेव का किरदार निभाया है | यूँ तो ऐसे कई कलाकार है, जिन्होंने महादेव का प्रस्तुतिकरण किया गया है | लेकिन हम उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे महादेव के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया गया | इस किरदार ने उन्हें घर घर में पहचान दिला दी | तो आइये जानते है, कौन है वे कलाकार...


अरुण गोविल


पुरे देश में श्रीराम का किरदार निभाकर अपनी अलग ही छवि बनाने वाले अरुण गोविल को शायद ही कोई होगा, जो नहीं जानता होगा | इस शो की वजह से लोग अक्सर उनके पैर छू लिया करते थे | उन्होंने 1992 में आयी फिल्म 'शिव महिमा' में महादेव का किरदार निभाया था | इस किरदार में भी उन्हें खूब पसंद किया गया था |



दारा सिंह


रामानंद सागर की 'रामायण' में राम लक्ष्मण और माँ सीता के बाद कोई किरदार प्रसिद्ध हुआ तो वो था, हनुमान जी का किरदार | इस किरदार को दारा सिंह ने निभाया था | बता दे आज भी कई मंदिरो में हनुमान के रूप में दारा सिंह की तस्वीर देखने को मिलती है | साल 1974 में आयी फिल्म 'हर हर महादेव' में महादेव का किरदार निभाया था |

मोहित रैना


टीवी सीरियल 'देवो के देव महादेव' ने खूब लोकप्रियता पायी थी | इस सीरियल ने लोगो के दिलो पर राज किया था, जिस वजह से ये शो TRP में भी टॉप पर था | बता दे इस सीरियल में महादेव के किरदार में मोहित रैना को लोगो ने खूब पसंद किया था |

समर जय सिंह


1997 में दूरदर्शन पर 'ॐ नमः शिवाय' सीरियल आता था | इस सीरियल को लोगो ने खूब पसंद किया था, बता दे इस सीरियल को आज भी पसंद किया जाता है | इस सीरियल में अभिनेता समर जय सिंह ने महादेव का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था | आलम तो ये था कि अक्सर लोग महादेव मानकर उनके पैर छू लिया करते थे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर